PlayBreaking News

Assam : तेजपुर एयरपोर्ट डेढ़ साल के लिए बंद, मेंटेनेंस कार्यों के चलते यात्री उड़ानें 2026 तक रोकी

Follow on Google News
Assam : तेजपुर एयरपोर्ट डेढ़ साल के लिए बंद, मेंटेनेंस कार्यों के चलते यात्री उड़ानें 2026 तक रोकी
तेजपुर। असम के तेजपुर एयरपोर्ट (Tezpur Airport) पर रखरखाव कार्यों के लिए अक्टूबर से डेढ़ साल के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। तेजपुर एयरपोर्ट के निदेशक जी शिवा कुमार ने कहा कि यात्री उड़ानें एक अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक बंद रहेंगी।

हवाई पट्टी का होगा पुनर्निर्माण

तेजपुर एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा, “ऐसा टर्मिनल पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हवाई पट्टी के पुनर्निर्माण व अन्य परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है।” तेजपुर हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना के ‘तेजपुर बेस' के निकट है और इसकी हवाई पट्टी का उपयोग वाणिज्यिक और लड़ाकू दोनों प्रकार के विमानों के लिए किया जाता है।

हेलिकॉप्टर सेवा पर चल रहा विचार

तेजपुर वायुसेना बेस ने पहले ही तेजपुर सलोनीबाड़ी यात्री हवाई अड्डा प्राधिकरण को रखरखाव कार्य के बारे में सूचित कर दिया था, जिसके कारण यात्री विमान सेवाएं अस्थाई रूप से रोक दी जाएंगी। कुमार ने कहा कि इस दौरान प्राधिकरण तेजपुर से गुवाहाटी तक हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है।

कोलकाता के लिए लिए सीधी उड़ान

वर्तमान में 90 सीटों वाली स्पाइसजेट की उड़ान तेजपुर से कोलकाता के लिए रोजाना सीधी उड़ान भरती है। इसके अलावा, दो एयरलाइन कंपनियां गुवाहाटी, पासीघाट और तेजपुर के रास्ते कोलकाता के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करती हैं। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, कल कैप्टन समेत 5 जवान हुए थे शहीद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts