Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असम चुनाव 2026 :सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से सातवीं बार चुनावी नामांकन दाखिल किया। कामरूप मेट्रो से विधानसभा तक रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने बीहू की धुनों पर उत्साह दिखाया। भाजपा की पहली लिस्ट में उनका नाम शीर्ष पर है। मतदान 9 अप्रैल और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।
सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले सरमा ने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय तक रोड शो किया, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। बारिश के बावजूद सड़कें समर्थकों से भर गईं। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर लोग जमा होने लगे थे। महिलाओं की टोली ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ रोड शो में हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो। रोड शो के दौरान सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह उनके परिवार और पार्टी के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने समर्थकों से संवाद करते हुए चुनावी माहौल में उत्साह बनाए रखा।

    ये भी पढ़ें: लखनऊ में डेटिंग ऐप का जाल, मुलाकात के बहाने गैंग बनाता था बंधक 

    हिमंत बिस्वा सरमा का जलुकबारी से राजनीतिक सफर

    हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस के टिकट पर तीन बार जीतने के बाद, 2015 में भाजपा में शामिल होने के बाद भी उन्होंने इस सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया कि जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।

    भाजपा की पहली लिस्ट और चुनावी तैयारी

    भाजपा ने कल ही असम में 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। सरमा की यह रोड शो और नामांकन प्रक्रिया यह दिखाती है कि भाजपा असम में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    रोड शो के दौरान जनता का जोश

    सरमा ने रोड शो के दौरान कहा कि बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है। इस दौरान समर्थकों की भीड़ ने सरमा की लोकप्रियता और उनके जनाधार को स्पष्ट रूप से दर्शाया। हजारों लोगों की मौजूदगी, महिलाएं और युवाओं का उत्साह, बीहू की धुनों पर नाचते लोग, यह सब दर्शाता है कि जलुकबारी में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है।

    चुनाव की तारीखें और प्रक्रिया

    असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। इस बार भाजपा, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, असम में अपनी सत्ताधारी स्थिति को मजबूत करने की पूरी तैयारी में है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts