Asian Para Games 2023: भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, एशियाई पैरा गेम्स में जीते 111 मेडल

हांगझोउ। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलीटों ने अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य जीते।
फोटो- सोशल मीडिया।[/caption]
भारत पदक तालिका में 5वें स्थान पर
इससे पहले 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। चीन ने 521 पदक (214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य) जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि, ईरान ने 44 स्वर्ण, 46 रजत और 41 कांस्य अपने नाम किए। जापान तीसरे और कोरिया चौथे स्थान पर रहा। [caption id="attachment_93120" align="aligncenter" width="1280"]
फोटो- सोशल मीडिया।[/caption]
भारतीय पैरा एथलीटों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़े
पदकों के अलावा, भारतीय पैरा एथलीटों ने हांगझोउ में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़े। इनमें से दो एथलेटिक्स में भाला फेंक में आए। गुर्जर सुंदर सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक-F46 स्पर्धा में 68.60 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जबकि सुमित ने पुरुषों की भाला फेंक-F64 में 73.29 मीटर के प्रयास के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। पुरुष कंपाउंड टीम ने 158 के स्कोर के साथ तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।पीएम मोदी ने एथलीटों को दी बधाई
एशियन पैरा खेलों में भारत ने 100 मेडल्स का आंकड़ा पार करने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने लिखा कि यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ये जीत हम सभी को प्रेरित करती है और याद दिलाती है कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।





















