People's Update
Sunday, April 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    नेपाल के पूर्व PM ओली की मुश्किलें बढ़ीं, 5 दिन और हिरासत में रहेंगे
    ईरान बोला- अमेरिका 47 सालों में कुछ नहीं कर पाया, अब भी नहीं कर पाएगा
    ईरान बोला- इस जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं
    इराक ने ईरान को शुक्रिया कहा
    UAE के खोर फक्कन पोर्ट के पास संदिग्ध धमाके, जहाज के करीब कई स्पैश देखे गए
    गुजरात निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
    महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव के लिए उम्मीदवार ने नाम की घोषणा की
    छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत
    छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
    BJP ने बंगाल चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
    दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया
    ‘होर्मुज खोलो’, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, पावर प्लांट उड़ाने की चेतावनी
    बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी
    कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत
    NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा
    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान-ईरान ने बातचीत की, जियोलोकेशन इस बातचीत की वजह
    नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी
    ईरान में दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन, 37 दिनों यानी 864 घंटे से इंटरनेट बंद
    अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लगने के बाद रोका गया काम
    राष्ट्रीय
    महाराष्ट्र

    Ashok Kharat Files :CDR लीक की जांच करेगी सरकार, संपत्ति की पड़ताल ED करेगी

    महाराष्ट्र सरकार स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले में 'कॉल डेटा रिकॉर्ड' (CDR) लीक की जांच कराएगी। इसके अलावा खरात की संपत्ति की पड़ताल ED को सौंपी जाएगी।
    Publish Date: 5 Apr 2026, 7:10 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नासिक। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को आश्वासन दिया कि 'स्वयंभू बाबा' अशोक खरात मामले में कथित सीडीआर लीक होने की जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार 'स्वयंभू बाबा' की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपी जाएगी। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया द्वारा खरात और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच हुई कथित बातचीत के खुलासे के बाद मचे बवाल के बीच फडणवीस ने कहा कि किसी को भी इस तरह के 'कॉल डेटा रिकॉर्ड' (सीडीआर) प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री होने के साथ शिवसेना के प्रमुख हैं।

      केवल एजेंसियां ही CDR तक पहुंच सकती हैं

      मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, अशोक खरात मामले में सीडीआर लीक होने की जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी CDR तक पहुंचने का अधिकार नहीं है, केवल अधिकृत एजेंसियां ​​ही ऐसा कर सकती हैं। यह डेटा कैसे और किसने लीक किया, इसकी जांच राज्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में मात्र आरोप पर्याप्त नहीं होते हैं और ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ED खरात की संपत्तियों की पृष्ठभूमि की जांच करेगी। फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि ED ने मामले का संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। 

      खरात के सभी खाते संज्ञान में

      फडणवीस ने जोर देकर कहा, खरात के सभी खाते हमारे संज्ञान में आ गए हैं और उनके माध्यम से हुए लेन-देन की पहचान कर ली गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी अवैध संपत्तियों और कुकृत्यों का पर्दाफाश होगा। विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही जांच पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खरात के बारे में जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आ रहे हैं क्योंकि 'लोगों का विश्वास बढ़ रहा है'। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

       [featured type="Featured"]

      शिंदे-खरात की 17 बात होने का आरोप

      अंजलि दमानिया ने समय अवधि बताए बिना कहा था, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट तक चली थी। कथित सीडीआर का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि खरात ने अपनी पत्नी के बाद सबसे लंबे समय तक चाकणकर से फोन पर बात की थी। दमानिया ने बताया कि चाकणकर और खरात के बीच कुल 177 बार फोन पर बात हुई थी, जो 33,727 सेकंड तक चली। उन्होंने यह भी दावा किया कि खरात और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल तथा एनसीपी नेता सुनील तटकरे के बीच भी आठ-आठ बार फोन पर बात हुई थी। खरात और भाजपा के मंत्री आशीष शेलार के बीच भी एक बार फोन पर बात हुई थी।

      अधिकारी जांच करें : राकांपा

      राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने पत्रकारों से कहा, अगर जानबूझकर सीडीआर या वीडियो क्लिप प्रसारित की जाती है तो इससे इरादे और वैधता को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। इन सीडीआर के सामने आने से व्यापक संदेह पैदा हो गया है। अगर किसी ने जानबूझकर यह सामग्री वितरित की है, तो अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए और जांच के नतीजे सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि इस तरह की रिकॉर्डिंग कैसे हासिल की गईं और क्या किसी व्यक्ति को निशाना बनाया गया था। शिंदे ने जोर दिया कि अगर किसी विशेष व्यक्ति या राजनीतिक दल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जाता है, तो इसकी जांच लोकतांत्रिक मानदंडों के दायरे में की जानी चाहिए।

      [breaking type="Breaking"] 

      लोगों की भावनाएं जोर पकड़ रही हैं : मंत्री सामंत

      महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने रविवार को अशोक खरात मामले में सीडीआर लीक के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि लोगों के बीच यह भावना जोर पकड़ रही है कि एक आम परिवार के व्यक्ति के लिए राजनीतिक बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। सामंत ने यह बात उपमुख्यमंत्री और उनके पार्टी नेता एकनाथ शिंदे के संदर्भ में कही। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुनील तटकरे ने रविवार को कहा कि 'विकृत प्रवृत्ति' वाले व्यक्तियों पर त्वरित अदालतों में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और यदि आवश्यक हो तो उन्हें मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। वे 'स्वयंभू बाबा' अशोक खरात के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

      यौन उत्पीड़न सहित वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा

      अंजलि दमानिया ने यह भी दावा किया कि उन्हें खरात से जुड़ा कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से प्राप्त हुआ था। 'स्वयंभू बाबा' और ज्योतिषी खरात को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, जब एक विवाहित महिला ने उस पर तीन साल तक बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। अब तक उसके खिलाफ कुल आठ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। बाद में हुई जांच में यौन उत्पीड़न, जमीन व अन्य संपत्तियों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं सहित कई अपराधों का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी के बाद खरात की शिंदे और राकांपा नेता रूपाली चकणकर सहित महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिंदे ने 2022 में खरात के मंदिर का दौरा किया था। 

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Devendra Fadnavis

      EKnath Shinde

      Property Investigation

      CDR Leak

      Ashok Kharat

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन, विरासत और संस्कृति का दिखा संगम

      वाराणसी:काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन, विरासत और संस्कृति का दिखा संगम

      जंगल में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की सजगता से बची मासूम की जान, अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी

      बलरामपुर: जंगल में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की सजगता से बची मासूम की जान, अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी

      मार्च में 3.82 लाख यात्री, सालभर में 44 लाख पार

      इंदौर एयरपोर्ट ने रचा नया रिकॉर्ड :मार्च में 3.82 लाख यात्री, सालभर में 44 लाख पार

      महिला के हाथ-मुंह बांधकर जिंदा जलाया, घर भी आग की भेंट

      दमोह में सनसनीखेज वारदात:महिला के हाथ-मुंह बांधकर जिंदा जलाया, घर भी आग की भेंट

      दो बाघों के बीच संघर्ष में एक की मौत, कन्हारी रेंज में मिला मादा बाघ का शव

      Kanha Tiger Reserve :दो बाघों के बीच संघर्ष में एक की मौत, कन्हारी रेंज में मिला मादा बाघ का शव

      तेल की कीमतों से बढ़ी चिंता, आम लोगों पर पड़ेगा असर

      अमेरिका में महंगाई बढ़ने के संकेत!तेल की कीमतों से बढ़ी चिंता, आम लोगों पर पड़ेगा असर

      बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज शामिल

      बंगाल चुनाव:बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज शामिल

      मिशन लाइफ से कॉलेजों में बढ़ेगा इको फ्रेंडली कल्चर

      उच्च शिक्षा विभाग की नई पहल :मिशन लाइफ से कॉलेजों में बढ़ेगा इको फ्रेंडली कल्चर

      स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ की पिटाई से ड्राइवर की मौत, हाईवे पर चक्काजाम

      अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा :स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ की पिटाई से ड्राइवर की मौत, हाईवे पर चक्काजाम

      69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस का बदला अंदाज, अब एलएचबी कोच के साथ तेज और आरामदायक सफर

      इंदौर:69 साल पुरानी नर्मदा एक्सप्रेस का बदला अंदाज, अब एलएचबी कोच के साथ तेज और आरामदायक सफर

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....