आसाराम की इंदौर में साइड गेट से सीक्रेट एंट्री… अस्पताल बना हाई सिक्योरिटी जोन

Follow on Google News
 आसाराम की इंदौर में साइड गेट से सीक्रेट एंट्री… अस्पताल बना हाई सिक्योरिटी जोन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुका विवादित संत आसाराम बापू   गुरुवार को अचानक इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल पहुंच गया, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस एंट्री को पूरी तरह गोपनीय रखने की कोशिश की गई। सुबह करीब 10 बजे उसके 10-15 करीबी अनुयायी पहले ही साइड गेट से अंदर घुस गए और अस्पताल स्टाफ से संपर्क कर तैयारियां शुरू कर दीं। कुछ ही देर में पूरे परिसर में हलचल तेज हो गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए।

     

    व्हीलचेयर पर पहुंचा 

    करीब एक घंटे बाद ग्रे रंग की कार से आसाराम अस्पताल पहुंचा। पहले अनुयायी उतरे और फिर उसे नीचे उतारा गया। व्हीलचेयर दी गई, लेकिन उसने बैठने से इनकार कर दिया और रेलिंग का सहारा लेकर धीरे-धीरे अंदर पहुंचा। इस दौरान पूरे इलाके को लगभग सील जैसा माहौल बना दिया गया। आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई और हर गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए।

     

    चेकअप और जरूरी जांचें 

    अस्पताल में आसाराम का चेकअप और जरूरी जांचें की गईं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उसे यहां लाया गया था। पूरे घटनाक्रम के दौरान केवल डॉक्टरों और इमरजेंसी स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को दूर रखा गया।

    आसाराम फिलहाल इंदौर में ही रुका 

    सूत्रों के मुताबिक, आसाराम फिलहाल इंदौर में ही रुका हुआ है। इसी बीच खंडवा रोड स्थित उसके आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही है, जहां उसके पहुंचने की भी चर्चा तेज है। अचानक हुई इस गोपनीय एंट्री और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने एक बार फिर पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

    दिल  की तकलीफ के आईसीयू में था  भर्ती 

    करीब आठ महीने पहले अगस्त में उसे दिल की तकलीफ के चलते विशेष जुपिटर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, जहां 1 से 3 अगस्त तक उसकी हालत नाजुक बनी रही। जांच में हार्ट से जुड़ी समस्या सामने आने के बाद उसे गहन निगरानी में रखा गया और 6 अगस्त को छुट्टी दी गई थी।

    हालिया मेडिकल रिपोर्ट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। जांच में ट्रोपोनिन लेवल असामान्य रूप से 2465.59 pg/ml तक पहुंचा पाया गया, जो दिल की मांसपेशियों में क्षति का बड़ा संकेत माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इतना बढ़ा हुआ ट्रोपोनिन स्तर सीधे तौर पर हार्ट अटैक जैसे खतरे की ओर इशारा करता है। ऐसे में आसाराम की सेहत को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और उसकी स्थिति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts