दिन में दो-चार बार बीवी से Love You बोलें....ओवैसी का दिखा लव गुरु अंदाज , 2 अक्टूबर तक गठबंधन पर फैसला

कानपुर की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने पुरुषों को बीवी से दिन में दो-चार बार ‘लव यू’ कहने की सलाह दी। साथ ही ‘आई लव मोहम्मद’ का नारा लगवाया और यूपी चुनाव 2027 को लेकर गठबंधन पर 2 अक्टूबर तक फैसला लेने की बात कही।
 दिन में दो-चार बार बीवी से Love You बोलें....ओवैसी का दिखा लव गुरु अंदाज , 2 अक्टूबर तक गठबंधन पर फैसला

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी कानपुर में एक अलग अंदाज में नजर आए। आमतौर पर राजनीतिक मुद्दों और विरोधियों पर तीखे हमलों के लिए चर्चा में रहने वाले ओवैसी ने इस बार रैली में शादीशुदा जिंदगी और पति-पत्नी के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने पुरुषों से अपनी बीवी से खुलकर प्यार का इजहार करने की अपील की। इसी भाषण में उन्होंने ‘आई लव मोहम्मद’ का नारा भी लगवाया और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गठबंधन पर 2 अक्टूबर तक फैसला लेने की बात कही।

ओवैसी ने दी बीवी से प्यार जताने की सलाह

कानपुर की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव पैदा करने के बजाय पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखना चाहिए। उन्होंने पुरुषों से कहा कि अपनी बीवी से प्यार का इजहार करने में कंजूसी न करें। ओवैसी ने लोगों से कहा कि सुबह उठकर और शाम को घर लौटने पर अपनी बीवी से दिन में दो-चार बार ‘लव यू डियर’ कह दिया करें। उन्होंने यह भी कहा कि बीवी की आंखों में आंख डालकर ‘आई लव यू माय डियर’ बोलना चाहिए। उनके इस अंदाज पर रैली में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और ठहाके भी लगाए। ओवैसी ने कहा कि इससे घर का माहौल खुशगवार रहेगा और पति-पत्नी के बीच आपसी मोहब्बत बढ़ेगी।

'जब प्यार करते हो AIMIM से तो दिल खोलकर बोलो’

रैली के दौरान ओवैसी ने अपने भाषण को राजनीतिक मुद्दे से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि जब प्यार करते हो मजलिस से तो दिल खोलकर बोलो, क्या बोलोगे, आई लव मोहम्मद। इसके बाद उन्होंने लोगों से ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगवाए। उन्होंने अपने भाषण में पुराने फिल्मी गाने की पंक्तियों का भी जिक्र किया और कहा कि जब प्यार किया है तो डरना क्या। इसके बाद उन्होंने AIMIM के समर्थन और वोट की बात करते हुए भी इसी अंदाज का इस्तेमाल किया।

2027 चुनाव को लेकर गठबंधन पर 2 अक्टूबर तक फैसला

कानपुर रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि AIMIM अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है और इस संबंध में 2 अक्टूबर तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद गठबंधन को लेकर फैसला किया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि AIMIM कानपुर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गलती हुई थी, लेकिन इस बार कैंट से AIMIM उम्मीदवार उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान वह दो से तीन बार कानपुर आएंगे।

Breaking News

‘तमाम पार्टियां AIMIM से हाथ मिलाएं’

ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार दोबारा नहीं बननी चाहिए, तो तमाम पार्टियों को AIMIM के साथ हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है और 2 अक्टूबर के बाद इस पर घोषणा की जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने अखिलेश यादव और सपा के पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने मुजफ्फरनगर हिंसा का भी उल्लेख किया और कहा कि उस दौरान करीब 50 हजार लोग विस्थापित हुए थे।

मेरठ में योगी-नितिन नबीन का मेगा कार्यक्रम, युवाओं से संवाद के बाद संगठन पर होगा मंथन..!

रैली के बाद चर्चा में आया ओवैसी का ‘लव गुरु’ अंदाज

कानपुर की इस रैली में ओवैसी का भाषण सिर्फ राजनीतिक बयानों तक सीमित नहीं रहा। बीवी से ‘लव यू’ कहने की उनकी सलाह ने उनके भाषण का अलग हिस्सा लोगों के बीच चर्चा में ला दिया। वहीं, ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे और 2027 के चुनाव को लेकर गठबंधन की बात ने उनके राजनीतिक संदेश को भी सामने रखा। AIMIM की ओर से उत्तर प्रदेश में चुनावी गतिविधियां बढ़ाने के बीच ओवैसी ने गठबंधन को लेकर 2 अक्टूबर की समयसीमा बताई है। अब इस तारीख के बाद पार्टी की ओर से गठबंधन को लेकर क्या फैसला सामने आता है, इस पर नजर रहेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts