अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन : नेशनल हाईवे-313 का एक हिस्सा धंसा, यातायात बाधित

Follow on Google News
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन : नेशनल हाईवे-313 का एक हिस्सा धंसा, यातायात बाधित
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और नेशनल हाईवे -313 का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है। वहीं चीन सीमा से लगे दिबांग वैली जिले का संपर्क पूरे देश से कट गया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1783402512642379968

दिबांग घाटी से टूटा संपर्क

निचली दिबांग घाटी में रोइंग को एनीनी से जोड़ने वाले अहम राजमार्ग के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से दिबांग घाटी जिले से जमीनी संपर्क टूट गया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात भूस्खलन के कारण हुनली और एनीनी के बीच सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। एनीनी के अतिरिक्त उपायुक्त धूर्बाज्योति बोरा ने कहा,‘‘ जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर सड़क की मरम्मत के लिए श्रमिकों और पर्याप्त मशीनरी को तैनात किया है। यातायात बहाल होने में कुछ दिन लगेंगे।'' उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि गुरुवार की शाम तक सड़क से छोटे वाहन गुजर सकें।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts