MP News :वियतनाम से सीखी खेती अब मालवा की धरती पर भी ड्रेगन फ्रूट का भी स्वाद  

वियतमान से ड्रेगन फ्रूट की खेती सीखकर आए महू के युवक दिनेश पाटीदार ने अब मालवा की धरती पर भी इस अनूठे फल की खेती शुरू की है। इसके साथ ही वह अन्य किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहा है।
Follow on Google News
वियतनाम से सीखी खेती अब मालवा की धरती पर भी ड्रेगन फ्रूट का भी स्वाद   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मालवा की धरती पर गर्म और शुष्क जलवायु वाले ड्रेगन फ्रूट भी उत्पादित होने लगे हैं। इन फलों को तैयार करने की विधि महू के जामली में रहने वाला युवक दिनेश पाटीदार (किसान) वियतमान से सीखकर आया। छह साल से वह ड्रेगन फ्रूट की खेती कर अपनी आजीविका का न सिर्फ बेहतर निर्वहन कर रहा, बल्कि गांव के किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा है। 

    /img/89/1775314690580

    20 पौधों से की थी शुरुआत, अब हर साल 2 से 3 टन फल

    दिनेश ने बताया​ कि वह वर्ष 2014 में वियतमान गया था। यहां उसने ड्रेगन फ्रूट के पौधे देखे तो उसके मन में भी फ्रूट तैयार करने की इच्छा जागी। वहां से फ्रूट तैयार करने के तरीके सीखकर वर्ष 2020 में इसके 20 पौधे रोपित किए। प्रारंभ में उसे इन्हें बेचने में पसीना बहाना पड़ा। धीरे-धीरे अपने छह एकड़ खेत में पौधे लगा दिए। इन पौधे से हर साल 2 से 3 टन फल उत्पादित होते हैं।  

    साढ़े पांच लाख रुपए का खर्च

    युवा किसान दिनेश ने बताया कि इन फलों को तैयार करने में सालाना साढ़े पांच लाख रुपए खर्च होते हैं। कृषक दिनेश के अनुसार, पौधों को यहां के तापमान में जीवित रखने सफेद मिट्टी (चाइना क्ले) नामक स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस मिट्टी से पौधे के चारों ओर महीन दीवार बनाई जाती है। यह दीवार काफी गर्म होती है, जिससे पौधे मुरझाते नहीं हैं। इन फलों के वह वियतमान, दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, गुजरात आदि जगह बेचते हैं।

    /img/89/1775314716229

    यहां होती है खेती

    ड्रेगन फ्रूट मूल रूप से दक्षिण-मध्य अमेरिका और मेक्सिको का फल है, जो अब भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार (किशनगंज/समस्तीपुर), और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रमुखता से उगाया जाता है। यह गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी तरह फलता-फूलता है और कैक्टस परिवार का सदस्य है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts