PlayBreaking News

Aphelion Day : कल सूर्य से सबसे ज्यादा दूरी पर रहेगी हमारी पृथ्वी, क्या सबसे ज्यादा ठंडा दिन भी होगा?

सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी 6 जुलाई को अपनी कक्षा में अधिकतम दूरी पर होगी। खगोलशास्त्र में इसके एफेलियन डे (Aphelion Day) कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बढ़कर लगभग 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर हो जाएगी।
Follow on Google News
कल सूर्य से सबसे ज्यादा दूरी पर रहेगी हमारी पृथ्वी, क्या सबसे ज्यादा ठंडा दिन भी होगा?
सोलर साइंस कम्युनिकेटर सारिका घारू।

भोपाल। सोमवार 6 जुलाई 2026 को  हमारा ग्रह पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए अपने पूरे साल के सबसे दूरस्थ बिंदु पर पहुंच जाएगा। खगोल विज्ञान में इस अद्भुत खगोलीय घटना को एफ़ेलियन डे (Aphelion Day) कहा जाता है। नेशनल अवार्ड विनर खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस संबंध में वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय समयानुसार आज (6 जुलाई को ) रात 11:00 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी सबसे अधिकतम होगी।

सूर्य से पृथ्वी 15 करोड़ 20 लाख किमी होगी दूर 

सारिका ने बताया कि पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर घूमने की कक्षा पूरी तरह गोल न होकर थोड़ी अंडाकार है। इस वजह से साल में एक बार पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है और एक बार सबसे दूर। आज (6 जुलाई को ) होने वाली इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बढ़कर लगभग 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर हो जाएगी। जबकि 3 जनवरी को पृथ्वी जब सूर्य के सबसे नजदीक या पेरिहेलियन पर यह दूरी लगभग 14 करोड़ 70 लाख किमी थी।

उत्तरी गोलार्ध में गर्मी की यह है वजह 

आम तौर पर लोग सोचते हैं कि सूर्य से दूरी बढ़ने पर ठंड होनी चाहिए, लेकिन भारत सहित उत्तरी गोलार्ध में इस समय गर्मी है। इस विरोधाभास को स्पष्ट करते हुए सारिका घारू ने बताया कि मौसमों का बदलना सूर्य से पृथ्वी की दूरी पर निर्भर नहीं करता, बल्कि पृथ्वी की धुरी के झुकाव पर निर्भर करता है। वर्तमान में पृथ्वी अपनी धुरी पर साढ़े 23 डिग्री डिग्री झुकी हुई है, और इसका उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका हुआ है। इस वजह से इन दिनों भारत सहित उत्तरी गोलार्ध के देशों को सूर्य की सीधी और तीखी किरणें मिल रही हैं, जिससे गर्मी पड़ रही है। इसके विपरीत, दक्षिणी गोलार्ध जैसे ऑस्ट्रेलिया में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ रही हैं, जिससे वहां इस समय सर्दियों का मौसम है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan - Gauri Spratt Wedding : 25 साल पुरानी दोस्ती... आखिर कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?

सूर्य का आकार 3.4% दिखेगा छोटा

सारिका ने बताया कि इस दूरी के कारण सूर्य का आकार आकाश में सामान्य से लगभग 3.4% छोटा दिखाई देता है, लेकिन इसे हम अपनी नंगी आंखों से महसूस नहीं कर सकते। उन्होंने आम जनता और बच्चों से अपील की है कि वे इस एफ़ेलियन डे को विज्ञान को समझने के एक अवसर के रूप में लें, लेकिन भूलकर भी सूर्य को सीधे नंगी आंखों या साधारण दूरबीन से न देखें। 

ये भी पढ़ें: Operation Amistad: वेनेजुएला में भारत ने शुरू किया तेज-हाई-टेक ऑपरेशन, 800 से अधिक मरीजों का सफल इलाज

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts