Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

Follow on Google News
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
Virat-Anushkaफिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों ने यहां प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट भगवान की भक्ति में लीन होकर पूजा कर रहे हैं।

श्रद्धा में डूबे दिखे विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा पिंक कलर के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं और सिर पर पल्लू लेकर मंदिर में दर्शन किए। वहीं, विराट कोहली व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखे। दोनों ही सादगी और श्रद्धा के साथ मंदिर में पूजा करते नजर आए।

इससे पहले वृंदावन में भी हुए थे भावुक

कुछ समय पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद विराट और अनुष्का को वृंदावन में देखा गया था। वहां दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों भावुक हो गए थे। खासकर अनुष्का की आंखों में आंसू आ गए थे। दोनों की पूजा करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।

खुशहाल पारिवारिक जीवन

अनुष्का और विराट की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। उनके दो बच्चे हैं — बेटी वामिका और बेटा अकाय। दोनों ही सोशल मीडिया पर परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं।

अनुष्का ने फिल्मों से बनाई दूरी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद अनुष्का ने ‘कला’ फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया था। तब से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts