Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनूपपुर:दोस्त को बचाने के लिए जलाशय में कूदा छात्र, डूूबने से मौत

अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। डूबते हुए दोस्त को बचाने के प्रयास में छात्र खुद गहरे पानी में समा गया।
दोस्त को बचाने के लिए जलाशय में कूदा छात्र, डूूबने से मौत
दोस्त को बचाने के लिए जलाशय में कूदा छात्र, डूूबने से मौत

अनूपपुर। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे शव को बाहर निकाला गया। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।

दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा बुधवार शाम उस समय हुआ, जब छात्र अपने डूबते हुए दोस्त को बचाने के लिए खुद जलाशय के गहरे पानी में उतर गया। उसने अपने दोस्त को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद गहराई में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Instagram पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक का खेल! दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो बड़े डिजिटल क्रिएटर्स

बिहार का रहने वाला था छात्र आर्यन कुमार

मृतक छात्र की पहचान आर्यन कुमार (21 वर्ष), निवासी गया (बिहार) के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय में बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया के सिलसिले में अमरकंटक आया हुआ था। बुधवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था, तभी यह हादसा हो गया।

Breaking News

चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे छात्र के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मोर्चुरी में रखवा दिया था।

Kalma Homework : हैदराबाद में हिंदू छात्र को 'होमवर्क' में कलमा पढ़ने को कहा, शिक्षक बर्खास्त

परिजनों के पहुंचने के बाद सौंपा गया शव

अमरकंटक थाना प्रभारी एल.बी. तिवारी ने बताया कि छात्र अपने डूबते हुए साथी को बचाने के प्रयास में खुद गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रात में ही रेस्क्यू कर निकाल लिया गया था। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts