PlayBreaking News

71 साल की उम्र में मॉडलिंग करेंगे अनुपम खेर :इंस्टा पोस्ट पर लिखा- सिंपल फैमिली से आता हूं, इस उम्र में सैक्सी लुक...

उन्होंने आगे कहा कि आज जब वे खुद की इन तस्वीरों को देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने पर्सनेलिटी ग्रुमिंग में काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, 71 साल की उम्र में खुद को सेक्सी, एलीगेंट और कंफर्टेबल महसूस करना ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट है।
Follow on Google News
इंस्टा पोस्ट पर लिखा- सिंपल फैमिली से आता हूं, इस उम्र में सैक्सी लुक...

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के अनुभवी कलाकार और एमएस धोनी, कश्मीर फाइल्स में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर अनुपम खेर ने हाल में ही इंस्टा पोस्ट कर मॉडलिंग करने की बात कही है। उन्होंने इस लेकर अपनी पोस्ट के साथ एक नोट भी शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने 71 साल की उम्र में मॉडलिंग करने की बात कही है।हाल ही में उन्होंने न सिर्फ अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का ध्यान खींचा, बल्कि फॉर्मल वियर ब्रांड्स को मॉडलिंग के लिए खुला ऑफर भी दे दिया।

रेड कलर के आउटफिट में अपलोड की पोस्ट

अनुपम खेर हाल ही में एक इवेंट में रेड कलर के फॉर्मल आउटफिट में नजर आए। इस दौरान उनका लुक बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट दिखा। उन्होंने इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं। तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जिसने फैंस को काफी प्रभावित किया।

फॉर्मल ब्रांड्स को दिया खुला ऑफर

इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने मजाकिया लेकिन आत्मविश्वास से भरा कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ब्रांड 71 साल के युवा मॉडल की तलाश में है, तो वे पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने खुद को एक्सपीरियंस, आत्मविश्वास और थोड़ा स्वैग वाला मॉडल बताते हुए खुला निमंत्रण दे दिया।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

मैं एक साधारण फैमिली से आता हूं- अनुपम

अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं, जहां एक अच्छी शर्ट पहनना भी किसी लग्जरी से कम नहीं था। ऐसे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे फॉर्मल कपड़ों को इतने स्टाइल के साथ पहनेंगे और लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बनेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आज जब वे खुद की इन तस्वीरों को देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने पर्सनेलिटी ग्रुमिंग में काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, 71 साल की उम्र में खुद को सेक्सी, एलीगेंट और कंफर्टेबल महसूस करना ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट है।

यह भी पढ़ें: देसी अंदाज में पहलवान बने राम चरण : 30 अप्रैल को ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं और इसकी कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फैमिली ड्रामा होगी।

कुल मिलाकर, अनुपम खेर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। फिटनेस, आत्मविश्वास और पॉजिटिव सोच के साथ कोई भी व्यक्ति हर उम्र में खुद को नए तरीके से पेश कर सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts