Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

15 दिन में दूसरी बार फूटा ट्रंप के खिलाफ गुस्सा, 50 राज्यों में प्रदर्शन

Follow on Google News
15 दिन में दूसरी बार फूटा ट्रंप के खिलाफ गुस्सा, 50 राज्यों में प्रदर्शन
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी 15 दिन बाद एक बार फिर से सड़क पर उतर आए। जैक्सनविले, फ्लोरिडा से लेकर लॉस एंजिल्स तक, पूरे देश में 700 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शनों किए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘अमेरिका में कोई किंग नहीं’ और ‘तानाशाही का विरोध करो’ जैसे नारों वाले पोस्टर और बैनर लहराए। प्रदर्शन को 50501 नाम दिया गया। इसका मतलब ‘50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, 1 आंदोलन’ है। इन प्रदर्शनों में अधिकतर गुस्सा ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ था। अमेरिका में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर दी है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts