Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने : बतौर मुख्यमंत्री चौथा कार्यकाल, पवन कल्याण होंगे डिप्टी सीएम; PM मोदी रहे मौजूद

Follow on Google News
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने : बतौर मुख्यमंत्री चौथा कार्यकाल, पवन कल्याण होंगे डिप्टी सीएम; PM मोदी रहे मौजूद
अमरावती। चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बतौर CM नायडू का यह चौथा कार्यकाल होगा।​​​​​​​ नई सरकार में जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण डिप्टी CM बनेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। ​​​​​​​​​​​​​​नायडू सरकार में टीडीपी से 21, जनसेना से दो और भाजपा से एक मंत्री ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में आयोजित किया गया।

नायडू कैबिनेट की लिस्ट जारी

शपथ ग्रहण में मौजूद रहे ये मेहमान

  1. पीएम नरेंद्र मोदी
  2. अमित शाह
  3. वेंकैया नायडू
  4. जेपी नड्डा
  5. नितिन गडकरी
  6. एकनाथ शिंदे
  7. चिराग पासवान
  8. एनवी रमन्ना
  9. अनुप्रिया पटेल
  10. रजनीकांत
  11. चिंरजीवी
  12. प्रफुल्ल पटेल
  13. राम दास अठावले

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम

आध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 144 सीटों में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 10 में से 8 सीटें जीतीं। इसके अलावा, सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी 11 सीटों पर सिमट गई। ये भी पढ़ें- 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक, नए सांसद लेंगे शपथ; राष्ट्रपति 27 जून को पेश करेंगी नई सरकार का रोडमैप
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts