अनाहत सिंह ने रचा कीर्तिमान :जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी, मिस्त्र का 15 साल पुराना दबदबा खत्म

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की 18 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम किया है। शनिवार को खेले गए गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने मिस्त्र की दूसरी वरीयता प्राप्त रुक्या सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से मात दी। इसके साथ ही वे वर्ल्ड जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है।
तीन सेटों के मैच में सीधा हराया
शनिवार को खेले गए गर्ल्स सिंगल्स फाइनल मैच में टॉप सीड अनाहत ने मिस्त्र की रुक्या सलेम को हराकर टाइटल जीता। इससे पहले भारत का स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 में रहा था। जब जोशना चिनप्पा फाइनल तक पहुंची थी। इसी के साथ अनाहत ने अब भारत को इस टूर्नामेंट का पहला गोल्ड मेडल जीताया है। जिसकी मदद से भारत का स्क्वैश में एक बार फिर से दुनिया में नाम कमाया है।
मिस्त्र का 15 साल से जारी दबदबा खत्म
गर्ल्स जनियर वर्ल्ड चैंपियनशप 2011 से लगातार मिस्त्र की खिलाड़ी खिताब जीतते हुए आ रही है। अनाहत ने फाइनल में रुक्या सलेम को हराकर लगातार 15 साल से जीत का सिलसिला खत्म किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेले और सिर्फ 2 गेम गंवाए।
पिछले टूर्नामेंट में भी रहा था शानदार प्रदर्शन
यह पहला मौका नहीं है जब अनाहत ने अपने बेहतर प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। इससे पहले उन्होंन पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार उन्होंने इसे गोल्ड में तब्दील किया। वहीं चार बार की चैंपियन मिस्त्र की अमीना ओर्फी उम्र सीमा के कारण इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेली।











