PlayBreaking News

धार :उद्घाटन समारोह के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स -फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 25 लोगों को किया रेस्क्यू

धार जिले के धरमपुरी में तारापुर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर शोरूम में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण 20 से 25 लोग शोरूम में फंस गए, जिन्हें पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Follow on Google News
धरमपुरी में इलेक्ट्राॅनिक्स और फर्नीचर शो रूम में आग लगने पर अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

धरमपुरी। तारापुर रोड स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर शोरूम में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय शोरूम के अंदर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे। आग लगते ही धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे लोग शोरूम के भीतर फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस, दमकल और नगर परिषद ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस, दमकल विभाग और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। नगर परिषद की सीढ़ियों की मदद से शोरूम के कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और सभी 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया।

ये भी पढ़ें: कटनी : जान जोखिम में डालकर उफनते नाला पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका

धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम होने के कारण शोरूम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद धुआं तेजी से भर गया, जिससे लोगों के बाहर निकलने में कठिनाई हुई। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, जनहानि नहीं

रेस्क्यू के दौरान अत्यधिक धुआं अंदर चले जाने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन अब आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में तीन अलग-अलग घटनाएं : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान..



Sunny Riporter
By Sunny Riporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts