IND vs ZIM 3rd T20 :भारत ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा, वैभव ने 81 रन की पारी खेली

भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर आउट हो गए।
भारत ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा, वैभव ने 81 रन की पारी खेली
वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन की पारी खेली

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 मुकाबले में 35 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। हरारे में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

Twitter Post

वैभव की 81 रन की विस्फोटक पारी

भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट  गए। इसके बाद वैभव और ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। फिर वैभव ने श्रेयस अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड : 49KG वेटलिफ्टिंग में आया मेडल, भारत के अब तक 3 मेडल

मयंक यादव की घातक गेंदबाजी

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं यश ठाकुर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

तीसरे टी-20 में जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का प्रदर्शन किया।

प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे

 ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादीवानाशे मरुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts