PlayBreaking News

सीहोर : कारगिल विजय दिवस पर विधायक सुदेश राय की घोषणा, शहीद स्मारक परिसर में बनेगी 1 करोड़ रुपए की आधुनिक लाइब्रेरी

कारगिल विजय दिवस पर सीहोर के शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने गरीब बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपए की आधुनिक लाइब्रेरी और संगीत गतिविधियों हेतु मल्टीपरपज कम्युनिटी हॉल बनाने घोषणा की।
Follow on Google News
सीहोर। शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

सीहोर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीहोर के शहीद स्मारक परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों का संगम बन गया। एक ओर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वहीं दूसरी ओर विधायक सुदेश राय ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शहीद स्मारक परिसर में एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक लाइब्रेरी बनाने का ऐलान किया। साथ ही संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मल्टीपरपज कम्युनिटी हॉल के निर्माण की भी घोषणा की गई।

गरीब बच्चों को मिलेगी आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इसी उद्देश्य से शहीद स्मारक परिसर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनेगा कम्युनिटी हॉल

विधायक ने यह भी घोषणा की कि संगीत सीखने वाले विद्यार्थियों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त मल्टीपरपज कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। इस भवन में राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और शास्त्रीय संगीत से जुड़े कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

Featured News

शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया तथा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों का पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, मातृशक्ति और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

'सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता'

अपने संबोधन में विधायक सुदेश राय ने कहा कि भारतीय सैनिक सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन वह कभी भूतपूर्व नहीं होता। सैनिक जीवनभर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से देश की सीमाओं की रक्षा कर इतिहास रचा, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता।

ये भी पढ़ें: सीहोर में भीषण सड़क हादसा : रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरी तूफान गाड़ी, भोपाल का ड्राइवर लड़ रहा जिंदगी की जंग

शहीद स्मारक को बताया सुरक्षित मॉर्निंग वॉक स्थल

विधायक ने कहा कि शहर के पास स्थित हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए वहां मॉर्निंग वॉक करना जोखिम भरा है। इसके विपरीत शहीद स्मारक परिसर सुरक्षित, शांत और हरियाली से भरपूर स्थान है, जहां नागरिक सुरक्षित रूप से मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस परिसर का उपयोग करने की अपील भी की।

कारगिल युद्ध का इतिहास किया याद 

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. एल.एन. नामदेव ने कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों और पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल-द्रास क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना के वीर जवानों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को खदेड़कर उन चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि इन अमर बलिदानियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Breaking News

देशभक्ति गीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम में एवीजी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य देवरा मैडम ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी दीपा किरजी, डॉ. एल.एन. नामदेव, डॉ. अमित मोदी, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र दांगी, डॉ. गगन नामदेव, डॉ. गौरव ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: कटनी : जान जोखिम में डालकर उफनते नाला पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts