PlayBreaking News

अमेठी में खुदाई के दौरान मिले तांबे के 29 गोले, खजाने की चर्चा से मचा हड़कंप

अमेठी के भनौली गांव में सेप्टिक टैंक की खुदाई के दौरान जमीन से 29 धातु के गोले मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी गोलों को कब्जे में लेकर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद इनकी उम्र और ऐतिहासिक महत्व का पता चलेगा।
Follow on Google News
अमेठी में खुदाई के दौरान मिले तांबे के 29 गोले, खजाने की चर्चा से मचा हड़कंप
अमेठी में खुदाई के दौरान मिले तांबे के 29 गोले

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मकान निर्माण के दौरान जमीन के अंदर से 29 धातु के गोले मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गई। ये गोले कितने पुराने हैं और इनका कोई ऐतिहासिक महत्व है या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने सभी गोलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भनौली गांव का है। यहां मोहम्मद इकबाल के प्लॉट पर सेप्टिक टैंक के निर्माण के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान फावड़ा जमीन के अंदर किसी धातु की वस्तु से टकराया। जब मजदूरों ने आसपास की मिट्टी हटाई तो उन्हें एक के बाद एक कई धातु के गोले दिखाई दिए।

एक जैसे आकार के 29 गोले मिले

खुदाई के दौरान कुल 29 गोले बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि इनकी बनावट और आकार लगभग एक जैसे हैं। मजदूरों और ठेकेदार ने इसकी जानकारी प्लॉट मालिक मोहम्मद इकबाल को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने जमीन से बरामद सभी धातु के गोलों को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी देखें: यूपी में प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर निकली भर्ती, 1 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

निर्माण कार्य पर लगाई रोक

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग करा दी है। साथ ही अगले आदेश तक वहां निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दी गई है। अब विशेषज्ञों की जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये धातु के गोले वास्तव में किस चीज के हैं कितने पुराने हैं और क्या इनका कोई ऐतिहासिक महत्व है।

यह भी देखें: महाराष्ट्र में डिब्बे से खुला तेल खरीदते हैं? अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, FDA ने खुले तेल की बिक्री पर लगाई रोक

पुलिस कर रही जांच

प्लॉट मालिक मोहम्मद इकबाल के मुताबिक ठेकेदार की ओर से खुदाई के दौरान ये गोले मिलने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी वस्तुओं को अपने कब्जे में ले लिया। मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह के अनुसार, खुदाई के दौरान धातु के गोले मिले हैं। इन सभी को सुरक्षित रखकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इनके बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अमेठी में जमीन के अंदर से मिले इन 29 गोलों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि प्रशासन और पुरातत्व विशेषज्ञों की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि ये सामान्य धातु की वस्तुएं हैं या इनका कोई पुराना और ऐतिहासिक संबंध है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts