PlayBreaking News

Ohio Firing:अमेरिका के कम्युनिटी फेस्टिवल में फायरिंग, 8 को लगी गोलियां, आरोपी की तलाश जारी

अमेरिका के ओहायो राज्य में आयोजित ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
अमेरिका के कम्युनिटी फेस्टिवल में फायरिंग, 8 को लगी गोलियां, आरोपी की तलाश जारी

ओहायो। अमेरिका के ओहायो राज्य में आयोजित एक कम्युनिटी फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलीबारी होने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, गोलीबारी फेस्टिवल के आयोजन स्थल के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाके में चल रहा था बड़ा आयोजन

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी टोलेडो शहर के प्रसिद्ध ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई। यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है और शहर के इलाके में दो दिनों तक चलता है। इस आयोजन में लाइव म्यूजिक, खाने-पीने के स्टॉल, शॉपिंग, घरों के टूर और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने आते हैं।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में मचा हड़कंप ! ISS में बढ़ा हवा का रिसाव, नासा ने एस्ट्रोनॉट्स को तुरंत स्पेसक्राफ्ट में जाने का दिया आदेश

कई लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

टोलेडो पुलिस डिपार्टमेंट ने एक बयान जारी कर बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई लोगों को गोली लगने की पुष्टि की है। घटना के बाद कई घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि घायलों की हालत कितनी गंभीर है।
अधिकारियों का कहना है कि सभी पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई डरावनी घटना

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पहले लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है, लेकिन कुछ ही सेकंड में वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उसने बताया कि लोग जमीन पर झुककर छिपने लगे और कई लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

पूर्व नेवी कर्मी ने घायलों की मदद की

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति, जिसे मेडिकल ट्रेनिंग मिली हुई थी और जो पहले अमेरिकी नौसेना (US Navy) में काम कर चुका है, उसने घायलों की मदद करने की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार, उसने कम से कम 5 ऐसे लोगों को देखा जिन्हें गोली लगी थी। उसने मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर घायलों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की, जब तक कि मेडिकल टीमें वहां नहीं पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: MP बना लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के निवेश का नया केंद्र, इंदौर में ग्लोबल ट्रेड फोरम में खुलीं कारोबार की नई राहें

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के जिम्मेदार व्यक्ति या लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। टोलेडो पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि संदिग्ध की तलाश तेजी से जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

क्या है ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल?

ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल टोलेडो शहर का एक लोकप्रिय वार्षिक आयोजन है। यह फेस्टिवल अपने ऐतिहासिक घरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव संगीत और स्थानीय खानपान के लिए जाना जाता है। हर साल हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार उत्सव के बीच हुई गोलीबारी ने पूरे आयोजन को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts