अमरवाड़ा उपचुनाव : BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने दाखिल किया नामांकन, CM की सभा और रैली रद्द, जनता से की ये अपील

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपचुनाव के लिए तैयार हैं। अमरवाड़ा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। तेज बारिश के बीच सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सीधा एसडीएम ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से कमलेश शाह का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्टी भी मौजूद रहीं।
अमरवाड़ा स्टेडियम ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार दोपहर को होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रैली और जनसभा तेज बारिश की वजह से रद्द करनी पड़ी।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार अमरवाड़ा विधानसभा समेत पूरे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। पूर्ण विश्वास है कि अमरवाड़ा विधानसभा की जनता हमें सेवा का अवसर अवश्य देगी।
अमरवाड़ा की जनता से CM की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सर्वप्रथम मैं छिंदवाड़ा की जनता का आभार प्रकट करता हूं, जिसने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 1 लाख से अधिक वोटों से जिताया है, जिसमें अमरवाड़ा की जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं अमरवाड़ा की जनता से बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश शाह को विजयी बनाने की भी अपील करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा का विजयी रथ सतत बढ़ता रहेगा।