Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिलीट होंगे 'इंडिया गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड! महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, NCW ने भेजा समन

Follow on Google News
डिलीट होंगे 'इंडिया गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड! महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, NCW ने भेजा समन
नई दिल्ली। यूट्यूब शो इंडिया गॉट लेटेंट का विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में शो से जुड़े समय रैना, बलराज घई  और अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शो के प्रसारित हिस्सों की समीक्षा करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। इस विवाद में कुल 30 लोगों पर IT की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर छठे एपिसोड तक जितने भी लोग शामिल थे, उन सभी को इस केस में आरोपी बनाया गया है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एपिसोड हटाने की मांग की

जांच को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर शो के सभी एपिसोड डिलीट करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी कड़ा कदम उठाया है। AICWA ने ऐलान किया है कि इंडिया गॉट लेटेंट से जुड़े किसी भी व्यक्ति को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं दिया जाएगा। AICWA ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब कोई भी बॉलीवुड या रीजनल फिल्म प्रोडक्शन हाउस इन लोगों के साथ काम नहीं करेगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जारी किया समन

इस विवाद में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी सक्रिय हो गया है। NCW ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य लोगों को समन भेजा है। NCW ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी। आयोग ने शो में की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

क्या है पूरा विवाद

इंडिया गॉट लेटेंट एक कॉमेडी शो है जो यूट्यूब पर प्रसारित किया जाता है। विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जो माता-पिता की निजी जिंदगी से जुड़ा था। उनके इस सवाल को कई लोगों ने अश्लील और अमर्यादित बताया। सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर भारी आलोचना हुई और देखते ही देखते मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया।‘ ये भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर पुलिस पर भड़का टैक्सी ड्राइवर, रिश्वत मांगने का आरोप, लड़के ने कहा- हल्के में मत लेना, नौकरी खा जाऊंगा
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts