Alaska Airlines : जब हवा में लटक गई 180 लोगों की जिंदगी, 16000 फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की उड़कर नीचे गिरी; मची अफरा तफरी

Alaska Airlines। अमेरिका के पोर्टलैंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 16000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान की खिड़की अचानक उखड़ कर नीचे गिर गई। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 180 यात्री सवार थे। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
खिड़की टूटने के बाद ऑक्सीजन मास्क गिरने लगे
घटना शुक्रवार शाम की है। जब एक विमान पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओंटारियो, कैलिफोर्निया की तरफ जा रहा था। तभी विमान की खिड़की अचानक टूटकर नीचे जा गिरी। जिसकी वजह से कई यात्रियों के फोन और अन्य वस्तुएं भी प्लेन से बाहर गिरने लगे। खिड़की टूटने के बाद केबिन का दबाव कम हो गया। इससे ऑक्सीजन मास्क यात्रियों के उपर गिरने लगे। विमान में हड़कंप मचते ही पायलट ने पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। देखें VIDEO...





















