PlayBreaking News

जन्मदिन पर महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, बहन, भांजी और बेटे के साथ लिया आशीर्वाद; शिखर धवन और साइना नेहवाल ने भी किए दर्शन

Follow on Google News
जन्मदिन पर महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, बहन, भांजी और बेटे के साथ लिया आशीर्वाद; शिखर धवन और साइना नेहवाल ने भी किए दर्शन
उज्जैन। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने 56वें जन्मदिन पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर के साथ उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और भस्म आरती में शामिल हुए। इसके अलावा क्रिकेट शिखर धवन ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंचीं और भोग आरती में शामिल हुईं।

भगवा रंग की धोती पहने आए नजर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर वे अपने परिवार के साथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ उनकी बहन, भांजी और बेटा भी भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान अक्षय कुमार मंदिर की परंपरा अनुसार भगवा रंग की धोती और सोला पहने हुए नजर आए। एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी 'मिशन रानीगंज' की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की।

शिखर धवन भी पहुंचे महाकाल के दरबार

अक्षय कुमार के अलावा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी बाबा के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने ने भी अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॅाल में बैठकर धवन ने महादेव की आराधना भी की। इस दौरान वे सफेद कुर्ता पजामा और गमछा डाले हुए नजर आए। बता दें कि, शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विश्वकप के लिए चुनी गई टीम में भी धवन को नहीं चुना गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1700354235387302070

दर्शन के बाद अक्षय और धवन ने क्या कहा

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने कहा, 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।' वहीं शिखर धवन ने कहा, 'भगवान का धन्यवाद है कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।' इस दौरान शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर किए गए सवाल पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।'

मां और पिता के साथ पहुंचीं नेहवाल

साइना नेहवाल पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकैडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts