हवाई सफर होगा महंगा!Akasa Air ने लगाया फ्यूल सरचार्ज, 1300 रुपए तक बढ़ेगा टिकट प्राइस

बढ़ती ईधन लागत के बीच Akasa Air ने अपने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। कंपनी के इस निर्णय के बाद यात्रियों को अब फ्लाइट टिकट के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Follow on Google News
Akasa Air ने लगाया फ्यूल सरचार्ज, 1300 रुपए तक बढ़ेगा टिकट प्राइस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब हवाई सफर पर भी दिखने लगा है। बढ़ती ईधन लागत के बीच Akasa Air ने अपने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। कंपनी के इस निर्णय के बाद यात्रियों को अब फ्लाइट टिकट के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एयरलाइन के अनुसार 15 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू किया जाएगा। यह अतिरिक्त शुल्क उड़ान की दूरी और समय के आधार पर तय होगा। यात्रियों को टिकट के साथ 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।

    Twitter Post 

    तेल कीमतों में उछाल का असर

    एयरलाइन का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी आई है। एयरलाइंस के कुल खर्च में ईधन का हिस्सा काफी बड़ा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर टिकट दरों पर पड़ता है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और हालात के अनुसार फ्यूल सरचार्ज की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। पहले ही बढ़ा चुकी हैं किराए अकासा एयर से पहले एयर इंडिया और इंडिगो भी अपने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगा चुकी हैं। इसके बाद अब लगभग सभी बड़ी एयरलाइंस ने बढ़ती ईधन लागत का कुछ हिस्सा यात्रियों पर डालना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में हवाई सफर और महंगा होने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: BCCI नमन अवॉर्ड 2026: द्रविड़ और रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, मिताली राज भी होंगी सम्मानित

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच उड़ानें जारी

    इस बीच अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद Air India और Air India Express पश्चिम एशिया के कुछ रूट्स पर उड़ानें जारी रखे हुए हैं। दोनों एयरलाइंस 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी तय उड़ानें संचालित करेंगी। जानकारी के मुताबिक Air India जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें ऑपरेट करेगी, जबकि Air India Express मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाएगी। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए भी अतिरिक्त राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। वहीं Air India Express कोझिकोड और मंगलुरु से जेद्दा के लिए भी उड़ानें चलाएगी और मस्कट के लिए दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से राउंड-ट्रिप सेवाएं जारी रहेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में हवाई टिकटों की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts