स्पिरिट कंट्रोवर्सी के बीच अजय देवगन ने दीपिका को किया सपोर्ट, बोले- ईमानदार फिल्ममेकर्स को 8 घंटे की शिफ्ट से नहीं होती परेशानी

एंटरटेनमेंट डेस्क। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की लीड रोल के लिए चुनी गईं दीपिका पादुकोण ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिनमें खास तौर से आठ घंटे की शिफ्ट, हफ्ते में पांच दिन काम, उचित फीस, प्रॉफिट शेयरिंग और तेलुगु भाषा में डायलॉग न बोलने की मांगें शामिल थीं।
दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और अब वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। इसी के तहत उन्होंने वर्किंग कंडीशंस को लेकर ये शर्तें रखीं। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को दीपिका की ये मांगें अनप्रोफेशनल लगीं और उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया। उनकी जगह अब फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया है।



















