Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल : उड़ान से ठीक पहले आई खराबी, हादसे के बाद पहली बार भरने वाली थी उड़ान

Follow on Google News
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल : उड़ान से ठीक पहले आई खराबी, हादसे के बाद पहली बार भरने वाली थी उड़ान
देश में हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयरलाइंस की सुरक्षा और टेक्निकल मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के करीब 5 दिन बाद फिर से लंदन के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। हालांकि, सुबह से ही आ रही दिक्कतों के बाद फ्लाइट AI-159 को रद्द कर दिया गया। बीते कुछ दिनों में एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस की कई उड़ानों में तकनीकी खराबियां सामने आई हैं, जिससे न सिर्फ यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी, बल्कि उनकी यात्रा भी प्रभावित हुई। कुछ मामलों में बम की धमकी जैसे हालात भी सामने आए हैं।

अहमदाबाद-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट कैंसिल

मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को अचानक टेक्निकल फॉल्ट के चलते कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन कुछ घंटे पहले ही इसमें खराबी पाई गई। यात्रियों को अंतिम समय पर इसकी जानकारी दी गई, जिससे उनमें गुस्सा और असंतोष देखने को मिला। यात्री बोले: "जब हम एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, तभी बताते हैं कि फ्लाइट रद्द हो गई है। अब 250 लोग कहां जाएं?"

तीन दिन में 6 उड़ानें प्रभावित

पिछले तीन दिनों में 6 बड़ी फ्लाइट घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से 3 एयर इंडिया की हैं। इनमें टेक्निकल खराबियां, बम की धमकी और इमरजेंसी लैंडिंग शामिल हैं।
  1. AI180: सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट कोलकाता में रोकी गई
इस फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी आने के कारण यात्रियों को सुबह 5:20 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। फ्लाइट सेफ्टी के चलते ये फैसला लिया गया।
  1. AI315: हॉन्गकॉन्ग-नई दिल्ली फ्लाइट वापस लौटाई गई
तकनीकी खराबी के चलते यह ड्रीमलाइनर फ्लाइट अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी और टेकऑफ के बाद ही रिटर्न कर दी गई।
  1. AI एक्सप्रेस: दिल्ली से रांची फ्लाइट भी वापस लौटी
टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया।

इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में लैंडिंग

मंगलवार सुबह कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-2706 को बम की धमकी मिली। फ्लाइट को तुरंत नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

लखनऊ में फ्लाइट से उठी चिंगारी

सऊदी एयरलाइंस की SV-3112 फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट की सतर्कता और समय पर अग्निशमन टीम के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया।

5 घंटे बिना AC के बैठे रहे पैसेंजर

दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में यात्रियों को 5 घंटे बिना एयर कंडीशनिंग के बैठना पड़ा। ना पीने का पानी मिला, ना ही एयरलाइंस की ओर से कोई मदद। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुरक्षा और भरोसे पर उठे सवाल

इन घटनाओं से यह साफ है कि भारत की प्रमुख एयरलाइंस को अपनी तकनीकी तैयारियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर फिर से काम करने की जरूरत है। बार-बार होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों और अंतिम समय पर फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का भरोसा डगमगाने लगा है। ये भी पढ़ें- कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts