एयरफोर्स डे पर PM मोदी ने वायु योद्धाओं को दी बधाई, कहा- उनके साहस को सलाम

एयरफोर्स डे 2026 पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने भारतीय वायु सेना के वीर योद्धाओं को बधाई दी। जानें किसने क्या कहा और क्या है वायु सेना का आदर्श वाक्य।
एयरफोर्स डे पर PM मोदी ने वायु योद्धाओं को दी बधाई, कहा- उनके साहस को सलाम

भारतीय वायु सेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने वायु सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर देश की सुरक्षा में वायु योद्धाओं के साहस, शौर्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया।

PM मोदी ने वायु योद्धाओं को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर वायु योद्धाओं को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। हर वर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है।

X Post

अमित शाह ने बताया 'आसमान के योद्धा'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं को नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये ऐसे असली बहादुर हैं, जिनकी अजेय वीरता, सटीक निशाने और जबरदस्त हमले की क्षमता की गवाही धरती और दूर अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट देते हैं। अमित शाह ने कहा कि इन योद्धाओं की देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

X Post

नितिन गडकरी और मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मां भारती की रक्षा के लिए सदैव तत्पर वायु सेना के वीर जवानों को नमन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वायु सेना के नभ योद्धाओं और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने हर विपरीत परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन्होंने वायु वीरों के पराक्रम पर राष्ट्र के गर्व की बात कही।

Breaking News

योगी आदित्यनाथ ने वायु योद्धाओं को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर भारतीय वायु सेना को देश का गौरव बताया। उन्होंने वायु सेना के वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को भारतीय वायु सेना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में निरंतर समर्पित वायु सेना ने अपने साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की है।

रक्षा मंत्रालय ने भी किया नमन

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर सभी वीर वायु योद्धाओं को नमन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि वायु योद्धा ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ की भावना के साथ साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मंत्रालय ने कहा कि 'नभः स्पृशं दीप्तम्' के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए भारतीय वायु सेना ने राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

17 हजार फीट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली! लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट की सूझबूझ से 150 यात्रियों की जान बची

क्या है भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य?

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य 'नभः स्पृशं दीप्तम्' है। यह श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय यानी विश्वरूप दर्शन योग के 24वें श्लोक से लिया गया है। इसका भावार्थ है 'गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करना' या दीप्तिमान होकर आकाश को छूना।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts