Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में आज ओवैसी की ‘हुंकार’! UCC के खिलाफ करेंगे बड़ी जनसभा, जुटेगा बड़ा हुजूम!

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे समान नागरिक संहिता (UCC) के खिलाफ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल में आज ओवैसी की ‘हुंकार’! UCC के खिलाफ करेंगे बड़ी जनसभा, जुटेगा बड़ा हुजूम!
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल पहंचे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। ओवैसी के दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी करीब दोपहर 2:50 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे भोपाल के प्रसिद्ध होटल जहांनुमा के लिए रवाना होगा।

होटल जहांनुमा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

भोपाल पहुंचने के बाद ओवैसी होटल जहांनुमा जाएंगे। यहां वे AIMIM के स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी ओवैसी के दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ओवैसी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (Uniform Civil Code) को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।

भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम का विरोध, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा प्रशासन अनुमति पर फिर से विचार करें

शाम 7:30 बजे UCC के खिलाफ जनसभा

ओवैसी शाम करीब 7:30 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम समान नागरिक संहिता के विरोध में रखा गया है। एआईएमआईएम की ओर से इस जनसभा को यूसीसी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ओवैसी अपने भाषण में यूसीसी को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठा सकते हैं।

गणेश उत्सव के बीच कार्यक्रम को लेकर विवाद

ओवैसी के भोपाल दौरे को लेकर पहले से ही सियासी माहौल गर्म है। कुछ संगठनों ने गणेश उत्सव के दौरान जनसभा आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इन संगठनों की ओर से कार्यक्रम को रद्द करने की मांग भी की गई थी। हालांकि, एआईएमआईएम ने साफ कर दिया है कि कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। पार्टी की ओर से जनसभा को लेकर तैयारियां जारी हैं।

असम में चुनावी महाभारत: भाजपा और AIMIM में तीखी बयानबाजी, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

सुरक्षा और राजनीतिक नजरिए से अहम दौरा

ओवैसी के दौरे को राजनीतिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। भोपाल में ओवैसी की मौजूदगी से यूसीसी को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है। उनकी जनसभा में दिए जाने वाले बयान पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की भी नजर रहेगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts