Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:AIIMS के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल; दवाई लेने पहुंचे लोग चपेट में आए

भोपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एम्स के सामने एक निर्माणाधीन इमारत का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर करीब 8 लोग घायल हो गए।
AIIMS के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल; दवाई लेने पहुंचे लोग चपेट में आए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ये भी पढ़ें: इंदौर हिट एंड रन में सनसनीखेज खुलासा: पेंटहाउस पर आती थी विदेशी महिलाएं , विवाद बना मौत की वजह

    भोपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एम्स के सामने एक निर्माणाधीन इमारत का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर करीब 8 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त नीचे मौजूद लोग दवाई लेने आए थे।

    AIIMS के सामने निर्माणाधीन इमारत में हुआ हादसा

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सडाना मेडिकल स्टोर की चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ। बिल्डिंग के नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था, जहां एम्स आए मरीज और उनके परिजन दवाइयां लेने पहुंचे थे। इसी दौरान छज्जे का हिस्सा अचानक गिर गया।

    8 घायल, 5 का इलाज जारी

    हादसे के बाद सभी घायलों को एम्स भोपाल ले जाया गया। कुल 8 घायल अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि 5 मरीज अभी भी भर्ती हैं।

    23 साल की युवती की हालत गंभीर

    घायलों में 23 साल की नंदिनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एम्स के ट्रॉमा ब्लॉक के रेड ट्रायज में भर्ती किया गया है। छज्जे के गिरने से उनके शरीर में एंगल लगने से गहरा घाव हुआ है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    पुरानी बिल्डिंग पर चल रहा था नया निर्माण

    बताया जा रहा है कि यह भवन करीब 35 साल पुराना है। इसके ऊपर तीन मंजिल का नया निर्माण किया जा रहा था। जो छज्जा गिरा, वह काफी बाहर की ओर निकला हुआ था और उसी के नीचे बना शेड भी ढह गया।

    अवैध निर्माण पर उठे सवाल

    घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध है और इस पर नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब इस हादसे के बाद निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts