PlayBreaking News

इंदौर हिट एंड रन में सनसनीखेज खुलासा: पेंटहाउस पर आती थी विदेशी महिलाएं , विवाद बना मौत की वजह

Follow on Google News
इंदौर हिट एंड रन में सनसनीखेज खुलासा: पेंटहाउस पर आती थी विदेशी महिलाएं , विवाद बना मौत की वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित शिव वाटिका टाउनशिप में बुधवार देर रात हुए हिट एंड रन मामले में चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। रहवासियों ने पेंटहाउस में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वहां विदेशी महिलाएं हिजाब पहनकर आती थीं और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक महिला की जान चली गई।

    जानकारी के अनुसार, मोबाइल एप के जरिए संचालित इस पेंटहाउस को लेकर पहले से ही सोसायटी में तनाव था। रहवासियों ने आपत्ति जताते हुए पेंटहाउस की लाइट बंद कर दी थी। बुधवार रात करीब 10:30 बजे पेंटहाउस मालिक कुलदीप चौधरी अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उनका रहवासियों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में उनका 18 वर्षीय बेटा मोहनीश चौधरी भी वहां पहुंच गया और माहौल और ज्यादा गरमा गया।

     

    देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान मोहनीश कार लेकर निकलने लगा, लेकिन गुस्साए रहवासियों ने सोसायटी का गेट बंद कर दिया। आरोप है कि इसी बीच उसने कार मोड़कर भीड़ की ओर तेज रफ्तार में दौड़ा दी। इस खौफनाक हरकत में इंफोसिस में कार्यरत शम्पा पांडे कार की चपेट में आ गईं और वाहन उनके पेट के ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला रानू रावत भी घायल हुई हैं। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि पेंटहाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसे लेकर कई बार विरोध किया गया था।

     

    लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, रहवासियों के बयानों के आधार पर सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts