Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व CM रूपाणी का आज अंतिम संस्कार, अमित शाह होंगे शामिल, अब तक 86 शवों की हुई पहचान

Follow on Google News
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व CM रूपाणी का आज अंतिम संस्कार, अमित शाह होंगे शामिल, अब तक 86 शवों की हुई पहचान
अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन हादसे की दर्दनाक छाया अब भी हर कोने में गूंज रही है। इस भयावह विमान दुर्घटना में कुल 275 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 241 प्लेन यात्री और क्रू के अलावा 34 अन्य लोग शामिल हैं जो हॉस्टल बिल्डिंग या आसपास की जगहों पर मौजूद थे।

250 शवों के लिए DNA टेस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 250 शवों के DNA सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 86 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है, जिनमें से 33 को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। शवों को एम्बुलेंस के जरिए पूरे सुरक्षा प्रबंधों के साथ उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शिकार हुए। रविवार को उनके शव की पहचान हुई, जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा। वहां दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह इस अंतिम विदाई में शामिल होंगे।

पीएमओ की उच्चस्तरीय निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक रिव्यू मीटिंग की।

हॉस्टल से टकराया ड्रीमलाइनर

12 जून की दोपहर को उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) तकनीकी खराबी का शिकार होकर बीजे मेडिकल कॉलेज एवं सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। विमान में 229 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक ही जीवित बचा है। प्लेन के 10 केबिन क्रू और 2 पायलट भी इस हादसे में मारे गए।

ये भी पढ़ें- पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप : लीमा और कैलाओ में तबाही, एक की मौत, पांच घायल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts