Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बम की धमकी... इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ से दम्माम जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन एरिया में ले जाकर जांच शुरू की गई।
बम की धमकी... इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान
इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

क्रू मेंबर को विमान के अंदर एक कागज के टुकड़े पर Bomb लिखा मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। फ्लाइट में 107 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के बाद टर्मिनल-2 में सुरक्षित रखा गया। SOG, स्थानीय पुलिस और CISF की तलाशी में विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला।

लखनऊ से दम्माम जा रही थी फ्लाइट

लखनऊ से दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 97 में बम होने की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दम्माम सऊदी अरब का एक प्रमुख शहर है। धमकी की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला मोबाइल, रिकॉर्डिंग ऑन थी; जांच में जुटी पुलिस

क्रू मेंबर को मिली BOMB लिखी पर्ची

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, फ्लाइट में एक क्रू मेंबर को प्लेन के अंदर कागज का एक टुकड़ा मिला, जिस पर ‘Bomb’ लिखा हुआ था। इसके बाद पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और विमान को सुरक्षा प्रक्रिया के तहत अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

107 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार

लखनऊ-दम्माम 6E 97 फ्लाइट में कुल 107 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में रखा गया और सुरक्षा जांच पूरी होने तक जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Breaking News

आइसोलेशन एरिया में ले जाकर की गई विमान की जांच

लैंडिंग के बाद विमान को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG), स्थानीय पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीमों ने विमान की पूरी तलाशी ली। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के अंदर और संबंधित सामान की जांच की।

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद SOG, स्थानीय पुलिस और CISF ने फ्लाइट की तलाशी ली। जांच के दौरान विमान में कोई संदिग्ध चीज या सामान नहीं मिला। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर रही हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर उमा भारती का सीएम को सुझाव, भोपाल में मस्जिद को बचाकर सड़क बनाई, वैसा ही ‘विकास’ करें

31 अगस्त को भी बम की मिली थी धमकी 

इससे पहले 31 अगस्त 2026 को दम्माम से दिल्ली आ रही Air India Express फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। विमान में एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर ‘BOMB’ लिखा था। फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts