Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवम, ऋतुराज के बाद पथिराना ने चेन्नई को मुंबई पर दिलाई जीत

चेन्नई तीसरे स्थान पर बरकरार, रोहित के शतक के बाद भी मुंबई हारी
Follow on Google News
शिवम, ऋतुराज के बाद पथिराना ने चेन्नई को मुंबई पर दिलाई जीत

मुंबई। कप्तान ऋाुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अर्धशतक के बाद मथीशा पथिराना की तूफानी गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा के शतक के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियन्स को 20 रन से हरा दिया। सुपरकिंग्स के 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम पथिराना (28 रन पर 4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित की 63 गेंद में पांच छक्कों और 11 चौकों से नाबाद 105 रन की पारी के बावजूद छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

रोहित ने इशान किशन (23) के साथ पहले विकेट के लिए 70 और तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की लेकिन मुंबई को जीत नहीं दिला सके। गायकवाड़ (40 गेंद, 69 रन, 5 छक्के, 5 चौके) और दुबे (38 गेंद में नाबाद 66 रन, 2 छक्के, 10 चौके) ने इससे पहले अर्धशतक जड़े, जिससे चेन्नई ने 4 विकेट पर 206 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में चार गेंद में 3 छक्कों से नाबाद 20 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन पार पहुंचाया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts