Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग-अदाणी पावर प्लांट रायखेड़ा कैंपस में फिर हादसा, जांजगीर-चांपा के कर्मचारी की मौत

छत्तीसगढ़ के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट कैंपस में रविवार को हादसे में 26 वर्षीय प्लांट कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हो गई। हादसे के बाद मुआवजे और शव सुपुर्दगी को लेकर परिजनों ने प्लांट गेट पर धरना दिया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और मजदूर यूनियन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और जिम्मेदारों पर बातचीत के लिए सामने नहीं आने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग-अदाणी पावर प्लांट रायखेड़ा कैंपस में फिर हादसा, जांजगीर-चांपा के कर्मचारी की मौत
रायपुर। अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट कैंपस में रविवार को दर्दनाम हादसा हो गया। यहां हाइवे की चपेट में आने से जांजगगीर चांपा जिला निवासी केशव कुमार महिलांगे की मौत हो गई।  हादसे के बाद शव सुपुर्दगी और मुआवजे को लेकर परिवार ने विरोध दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार ने प्लांट के गेट पर धरना देना शुरू किया है।  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और मजदूर यूनियन के सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं। इन्होंने मुआवजे पर चर्चा के लिए जिम्मेदारों के आगे नहीं आने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले भी इसी प्लांट परिसर में हादसा हुआ था, जिसमें पांच मजदूर घायह हो गए थे।

खबर अपडेट की जा रही है

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts