PlayBreaking News

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता को मिला गन-लाइसेंस :बरेली पुलिस ने दिया फायरआर्म लाइसेंस, बरेली स्थित घर पर चली थी गोलियां

Follow on Google News
बरेली पुलिस ने दिया फायरआर्म लाइसेंस, बरेली स्थित घर पर चली थी गोलियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर सितंबर माह में फायरिंग की घटना सामने आई थी, इस घटना के बाद जिसके बाद सुरक्षा के लिए उनके पिता जगदीश पाटनी ने गन के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। सुरक्षा के मद्देनजर अब उन्हें बरेली जिला प्रशासन द्वारा फायरआर्म लाइसेंस दिया गया है। दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी रिटायर्ड डीएसपी हैं।

    रिवॉल्वर का लाइसेंस हुआ जारी

    फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट से जानकारी सामने आई कि बरेली के जिला मजिस्ट्रेट अवनीश सिंह ने बताया है कि सितंबर में हुए हमले के बाद जगदीश पाटनी ने हथियार का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। और उनकी सभी जरूरी प्रोसेस पूरी हो चुकी है जिसके बाद उन्हें रिवॉल्वर/पिस्टल का लाइसेंस जारी कर दिया गया।

    बाइकसवारों ने 10 राउंड फायरिंग की थी

    बता दें 1-12 सितंबर 2025 को दो बाइकसवारों ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर में 10 राउंड गोलियां चलाई थी। फायरिंग के समय घर में दिशा पाटनी की बहन पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी और पेरेंट्स थे, जबकि एक्ट्रेस काम के सिलसिले में मुंबई में थीं। हालांकि पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts