Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्टर विजय देवरकोंडा का हुआ एक्सीडेंट, पोस्ट कर बोले- सिर में चोट... बिरयानी और अच्छी नींद से होंगे ठीक

Follow on Google News
एक्टर विजय देवरकोंडा का हुआ एक्सीडेंट, पोस्ट कर बोले- सिर में चोट... बिरयानी और अच्छी नींद से होंगे ठीक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का सोमवार शाम एक्सीडेंट हो गया था। यह हादसा हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे पर हुआ, जिसमें उनकी कार को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विजय को हल्की चोट आई है। उन्होंने खुद बताया है कि अब वे ठीक हैं और घर लौट चुके हैं।

    कैसे हुआ हादसा?

    यह दुर्घटना जोगुलंबा गडवाल जिले के उंडावल्ली इलाके (NH-44) में हुई। 5 अक्टूबर को विजय अपने परिवार के साथ पुट्टपर्थी में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के समाधि स्थल पर दर्शन के लिए पहुंचे थे। सोमवार को वे हैदराबाद लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय के सिर में चोट आई। बोलेरो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। विजय के ड्राइवर ने तुरंत लोकल पुलिस को सूचना दी और अब पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

    Uploaded media

    विजय ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    हादसे के कुछ घंटे बाद ही विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ऑल इज वेल... कार को टक्कर लगी थी, लेकिन हम सब ठीक हैं। मैंने वर्कआउट भी किया और अब घर पर हूं। सिर में चोट है, लेकिन बिरयानी और अच्छी नींद इसे ठीक कर देगी। घबराएं नहीं सब बढ़िया है। आप सबको प्यार और झप्पी।

    फिल्म और निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में

    विजय देवरकोंडा हाल ही में फिल्म किंगडम में नजर आए थे, जो जुलाई में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। इसके अलावा वे रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है और 2026 में शादी कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है और बोलेरो चालक की तलाश में जुटी हुई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts