Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

SDM की दादागिरी पर कार्रवाई : CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर निलंबित, युवकों से की थी मारपीट

SDM की दादागिरी पर कार्रवाई : CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर निलंबित, युवकों से की थी मारपीट
भोपाल/उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) द्वारा दो युवकों के साथ कथित तौर पर मारपीट करवाने का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई की है। गुंडागर्दी मामले में एसडीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं सीएम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है : सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘‘बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सोमवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीएम अमित सिंह की मौजूदगी में कुछ लोग सरेराह दो युवकों के साथ मारपीट डंडों से मारपीट कर रहे हैं। इन लोगों ने युवकों की कार में भी तोड़फोड़ की। बताया गया है कि युवकों ने अपनी कार को एसडीएम की कार से आगे निकाल लिया था और यह बात एसडीएम को ठीक नहीं लगी। इसी के चलते उन्होंने आगे चलकर युवकों की कार को रुकवाया और उनके साथ मारपीट करवाई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1749692370549919807[/embed]

सोशल मीडिया पर अधिकारियों को किया ट्रोल

बांधवगढ़ पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित युवकों की शिकायत पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस मामले में एक तहसीलदार विनोद कुमार की भूमिका भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर संबंधित अधिकारियों को ‘‘ट्रोल'' किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- सागर को स्टेट यूनिवर्सिटी की सौगात : सीएम ने कहा- सागर शिक्षा की धरती है, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts