सुपर- 8 की 7 टीमें कंफर्म ;भारत की SA सहित 3 देशों से जीत नहीं होगी आसान

भारत की SA सहित 3 देशों से जीत नहीं होगी आसान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के लिए अब तक 7 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। आखिरी स्थान का फैसला बुधवार को होने वाले पाकिस्तान और नामीबिया के मुकाबले से तय होगा। अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है, तो वह सुपर-8 के ग्रुप-2 में जगह बनाएगा। वहीं, नामीबिया की जीत अगर जीती तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा।

    सुपर-8 में 3 टीमों से मिलेगी कांटेदार टक्कर

    भारतीय टीम अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी मच नहीं हारी है। जिसकी बदौलत टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में 3 मैच में 3 जीत के साथ टॉप पर है। टीम का रन रेट =3.050 है। इस पोजिशन के जरिए भारत सुपर-8 के ग्रुप-1 में खेलेगा, जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बॉब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। पहले इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया को रखा जाना तय था, लेकिन ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे के हाथों हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 

    22 फरवरी से सुपर-8 की शुरुआत 

    बात करे सुपर-8 के शेड्यूल की बात करें इसका आगाज 22 फरवरी से होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में टीम इंडिया सामना साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। 26 फरवरी को सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में टीम जिम्‍बाब्‍वे का सामना करेगी। यह भिड़ंत चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में होगी। जबकि सुपर -8 के अंतिम मैच में टीम 1 मार्च को वेस्‍टइंडीज को फेस करेगी । मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

    'सूर्या' की अपराजित भारत

    टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। भारत ने ग्रुप-A में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 29 रन की जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया।

    रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत कल अपने लीग स्टेज के अंतिम मैच में नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।अब ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत की टक्कर नीदरलैंड से होगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts