Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salim Khan Health Update :सलीम खान ब्रेन हेमरेज का शिकार, सर्जिकल प्रोसिजर की गई

फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
सलीम खान ब्रेन हेमरेज का शिकार, सर्जिकल प्रोसिजर की गई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी सर्जिकल प्रक्रिया की गई।मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया को बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ब्रेन सर्जरी नहीं है और प्रक्रिया जांच व उपचार के उद्देश्य से की गई थी।

    डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे सलीम खान

    मंगलवार को इमरजेंसी में शिफ्ट किए गए थे सलीम

    अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सलीम खान को मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इलाज के लिए बनी मेडिकल टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। डॉक्टरों की यह टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पर फैसला ले रही है।

    फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज राइटर्स में शुमार

    सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शामिल हैं और भारतीय फिल्मों की कहानी कहने की शैली को नई दिशा देने वालों में अक्सर गिने जाते हैं।

    सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में उन्होंने फिल्म बारात से फिल्मों में कदम रखा, लेकिन अभिनय के क्षेत्र में उन्हें ज्यादातर सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली नामों में शामिल कर दिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts