Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना में सागर लोकायुक्त की कार्रवाई: सब इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पन्ना में सागर लोकायुक्त की कार्रवाई: सब इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मप्र के पन्ना जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने सब इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सरपंच पति से सब इंजीनियर ने 20 हजार रुपए रिश्वत की खेल मैदान निर्माण के मूल्यांकन करने के लिए मांगी थी। ये भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसी MP की बेटी: मां ने लगाई सरकार से मदद की गुहार, अभी तक बेटी की टिकट नहीं हुई, कहीं मेरे साथ फ्रॉड तो नहीं हो रहा?

खेल मैदान के मूल्यांकन के लिए मांगे थे पैसे

जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले की पवई जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिमरा खुर्द के सरपंच पति से उपयंत्री अरविंद त्रिपाठी ने 20 हजार की रिश्वत खेल मैदान निर्माण के मूल्यांकन करने के लिए मांगी थी। सरपंच पति ने 5 हजार रुपए 3 दिन पहले सब इंजीनियर को दे दिए थे। फिर भी सब इंजीनियर 15 हजार रुपए और रिश्वत की मांग करते हुए दबाव बना रहा था। ये भी पढ़ें: गुना में लोकायुक्त की कार्रवाई : पंचायत सचिव को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिल पास कराने के लिए मांगे थे पैसे

सागर लोकायुक्त में की थी शिकायत

सब इंजीनियर के दबाव से परेशान होकर परेशान होकर सरपंच पति राम किशोर पटेल ने सागर लोकायुक्त में सब इंजीनियर की शिकायत की। लोकायुक्त ने ट्रैप करने के लिए योजना बनाई। जिसके बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार की दोपहर पवई पहुंचकर सब इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे पकड़ लिया। जिसके बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts