Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में लोकायुक्त की कार्रवाई : पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन का बंटवारा करने के एवज में मांगी थी घूस

सिवनी में लोकायुक्त की कार्रवाई : पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन का बंटवारा करने के एवज में मांगी थी घूस
मप्र में लोकायुक्त की तबातोड़ कार्रवाई जारी है। इसी बीच सिवनी जिले की धनौरा तहसील के देवरीटीका में पदस्थ हल्का पटवारी कौशल किशोर राजपूत को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी ने जमीन का बंटवारा करवाने के एवज में मांगी थी घूस। ये भी पढ़ें: रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई : सेंट्रल बैंक के मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से KCC लोन के एवज में मांगे थे 15 हजार

पटवारी ने 30 हजार की मांगी थी रिश्वत

डीएसपी के मुताबिक, तहसील केवलारी अंतर्गत केवलारी गांव निवासी पीड़ित शेख पीर पुत्र शेख हाफिज कुरैशी ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत की थी। शिकायत में पैतृक जमीन का बंटवारा करवाने के एवज ने पटवारी द्वारा 30 हजार की मांग की जा रही। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से रिश्वत के 15 हजार रुपए लेकर धनौरा स्थित हल्का पटवारी कार्यालय में देवरीटीका में पदस्थ पटवारी कौशल किशोर राजपूत के पास भेजा गया। ये भी पढ़ें: इंदौर में CBI का छापा : कृषिधन कंपनी ने बैंक से की 33 करोड़ की धोखाधड़ी

लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

पटवारी कार्यालय में रिश्वत की राशि लेते ही लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी जेपी वर्मा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय लोकायुक्त दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें निरीक्षक रंजीत सिंह राजपूत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। केमिकल वाले नोट थे। पानी में हाथ धुलाने पर रंग गुलाबी हो गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts