Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई : सेंट्रल बैंक के मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से KCC लोन के एवज में मांगे थे 15 हजार

रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई : सेंट्रल बैंक के मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से KCC लोन के एवज में मांगे थे 15 हजार
मप्र में लोकायुक्त की रिश्वतखोरी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच रतलाम जिले के आलोट में शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मैनेजर एमएल चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन स्वीकृत करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: UP में बीजेपी की जीत पर नरोत्तम मिश्रा का बयान; बोले- रामराज्य में सभी के लिए स्थान है, कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान को लेकर कही ये बात

15 हजार की रिश्वत की मांग थी घूस

जानकारी के मुताबिक, किसान बालू सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम भीम से किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि स्वीकृति करने के लिए बैंक के मैनेजर एमएल चौहान ने 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी। किसान का लोन पास भी कर दिया था, लेकिन बैंक से राशि निकालने पर बैंक मैनेजर चौहान द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त पुलिस एसपी उज्जैन को की थी। ये भी पढ़ें: इंदौर में CBI का छापा : कृषिधन कंपनी ने बैंक से की 33 करोड़ की धोखाधड़ी

लोकायुक्त टीम रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व बलवीर सिंह यादव टीम के साथ बैंक की घेराबंदी की गई। योजनाबद्ध तरीके से किसान बालू सिंह ने बैंक मैनेजर एमएल चौहान को घूस की राशि दी, तभी चौहान को 10 हजार की रिश्वत लेते हैं रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने बैंक मैनेजर चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम द्वारा बैंक मैनेजर से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई की जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts