Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीना-सागर हाईवे पर एक्सीडेंट : दो कारों की भिडंत में 3 लोगों की मौत, ठाकुर बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा

Follow on Google News
बीना-सागर हाईवे पर एक्सीडेंट : दो कारों की भिडंत में 3 लोगों की मौत, ठाकुर बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा
सागर। जिले के सागर-बीना नेशनल हाईवे के जरुवाखेड़ा स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार सवार महिला सहित तीन की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

ठाकुर बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार,  सोमवार देर रात जरुआखेड़ा निवासी रामजी बरोलिया, सोनू रजक के साथ खुरई की ओर से अपने गांव जरुआखेड़ा आ रहे थे। वहीं सागर से आ रही कार में खुरई निवासी सचदेव अपनी पत्नी सरिता और बेटी ममता और ड्राइवर राहुल के साथ खुरई जा रहे थे। तभी ठाकुर बाबा मंदिर के पास दोनों कारों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में रामजी बरोलिया और दूसरी कार में सवार राहुल, ममता की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग घायल है। घटना के बाद मौके पर दो 108 एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ये भी पढ़ें- Dussehra 2023 : भोपाल-इंदौर में पुलिस ने की शस्त्र पूजा, पुलिस लाइन में विधि-विधान से पूजा के बाद अफसरों ने किए हर्ष फायर मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts