PlayBreaking News

अशोकनगर में एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, 1 की मौत दूसरा घायल, शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे घर

Follow on Google News
अशोकनगर में एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, 1 की मौत दूसरा घायल, शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे घर
अशोकनगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक मौके पर मौत हो गई। एक घायल हो गया। ये हादसा गुना-अशोकनगर रोड पर नगर खेड़ी के पास हुआ। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: MP के बड़वानी में मिले डायनासोर के 10 अंडे, 25 से 40 किलो तक है वजन; पुरातत्व विभाग का दावा- अंडे 1 करोड़ साल पुराने 

गुना गए थे लड़की देखने

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रामबाबू कुशवाह अपने साले लखन कुशवाह की शादी के लिए लड़की देखने गुना गए थे। जब दोनों रात में अपने घर वापस आ रहे थे। इस दौरान नगऊखेड़ी के पास अशोकनगर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें- हिजाब विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट, कहा- भारत में जब भी चुनाव आते हैं कोई न कोई गैंग हो जाता है प्रगट

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे में एक बाइक पर सवार रामबाबू कुशवाहा (39) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साला लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से घायल को उपचार ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया फिर परिजनों को सौंप दिया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts