CM यादव पहुंचे इंदौर :आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर शुभारंभ से पहले हादसा

यह कॉरिडोर नैनोद से सोनवाय गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिसके पहले चरण में 75 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग का निर्माण किया जाना है।
आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर शुभारंभ से पहले हादसा

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सीधे अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री आज शहर में कई अहम आयोजनों में हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि उनके इंदौर दौरे से पहले एक हादसा भी हुआ है हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

भूमिपूजन से पहले हादसा, VIP गेट गिरा

इसी दौरान इंदौर-पीथमपुर को जोड़ने वाले प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले एक हादसा हो गया। नैनोद में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के प्रवेश के लिए बनाया गया गेट अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 

यह कॉरिडोर नैनोद से सोनवाय गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिसके पहले चरण में 75 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग का निर्माण किया जाना है।

यह भी पढ़ें: MP News: महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं रेखा यादव, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

इकोनॉमिक कॉरिडोर का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नैनोद में इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह परियोजना इंदौर और पीथमपुर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है, दिनभर कई कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: MP News: महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं रेखा यादव, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री का इंदौर दौरा-

  • महू में बंसल कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • तिलक नगर स्थित जैन समाज के आयोजन में भाग लेंगे
  • शेरेटन होटल में कृषि विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे 
  • VIP मूवमेंट को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    कुल मिलाकर, जहां एक ओर मुख्यमंत्री का दौरा कई विकास परियोजनाओं को गति देने वाला है, वहीं भूमिपूजन से पहले हुए हादसे ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts