Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली से दरभंगा जा रही Spicejet की फ्लाइट में बंद हुआ AC, गर्मी से यात्रियों की हालत खराब, सामने आया VIDEO

Follow on Google News
दिल्ली से दरभंगा जा रही Spicejet की फ्लाइट में बंद हुआ AC, गर्मी से यात्रियों की हालत खराब, सामने आया VIDEO
नई दिल्ली। इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। इस बीच बुधवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG486 में बंद रहा। सफर कर रहे यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग (AC) के विमान के अंदर एक घंटा गुजारना पड़ा। जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। फ्लाइट में किसी तकनीकी समस्या की वजह से करीब एक घंटे के लिए एसी बंद रहा। फ्लाइट के अंदर का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

उमस से लोग हुए परेशान

वायरल वीडियो में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। एसी बंद होने की वजह से फ्लाइट में उमस ने लोगों की तबीयत खराब कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ में टिकट या जो कोई भी अन्य सामान है उसी से वह हवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों को एसी के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया https://x.com/psamachar1/status/1803353081356173322

यात्रियों के छूटे पसीने

फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक पैसेंजर ने बताया कि वह दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए इस फ्लाइट में सवार हुए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद विमान में एक घंटे तक एसी चालू नहीं किया गया। फ्लाइट के अंदर का तापमान बढ़ने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने टेकऑफ किया इसके बाद एसी को चालू किया गया। ये भी पढ़ें- Bomb Threat : चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts