सोहागपुर:शोभापुर के अभिज्ञान पुरोहित ने रचा इतिहास, ISRO में AIR-2 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

मध्यप्रदेश के शोभापुर के अभिज्ञान पुरोहित ने ISRO में इंजीनियर पद पर चयनित होकर ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद मिली इस सफलता ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
शोभापुर के अभिज्ञान पुरोहित ने रचा इतिहास, ISRO में AIR-2 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

मध्यप्रदेश के सोहागपुर क्षेत्र के छोटे से गांव शोभापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के होनहार युवा अभिज्ञान पुरोहित ने ISRO में इंजीनियर SC (इलेक्ट्रिकल) पद पर चयनित होकर ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।

सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी सफलता

अभिज्ञान पुरोहित एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता राजेश पुरोहित माध्यमिक शाला कोहानी में शिक्षक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अभिज्ञान ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया। उनकी यह सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल बन गई है जो छोटे शहरों और गांवों से बड़े सपने देखते हैं।

परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

अभिज्ञान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। परिवारजनों का कहना है कि उनकी मेहनत और समर्पण ने ही यह संभव किया है। साथ ही, शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद की।

ये भी पढ़ें: इंदौर में "स्कूल लॉकडाउन": लू के खतरे के बीच 8वीं तक छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश

क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

जैसे ही अभिज्ञान की सफलता की खबर सामने आई, पूरे शोभापुर और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में गैस संकट : कमर्शियल सिलेंडर की भारी कमी, 2000 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित; ब्लैक में महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर

देश सेवा का सपना, आगे और ऊंचाइयों की उम्मीद

अभिज्ञान पुरोहित अब ISRO में अपनी सेवाएं देंगे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे देश की सेवा करते हुए आगे भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts