Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News:बेटे जुनैद खान की एक्टिंग देख छलके आमिर खान के आंसू, फिल्म 'एक दिन' के इवेंट में खोया कंट्रोल

बॉलीवुड एक्टर एंड प्रोड्यूसर आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के इवेंट में बेहद इमोशनल और अपने आंसू पोंछते दिखे। रविवार को मुंबई में मेकर्स ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक म्यूजिकल इवेंट रखा।
बेटे जुनैद खान की एक्टिंग देख छलके आमिर खान के आंसू, फिल्म 'एक दिन' के इवेंट में खोया कंट्रोल
FLIM EK DIN

बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक आमिर खान अपने काम को लेकर जितने सख्त और डिसिप्लिन दिखते हैं, अपने परिवार को लेकर उतने ही भावुक भी नजर आतें हैं। 1 मई को रिलीज होने जा रही जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की स्क्रीनिंग पर आमिर खान अपने बेटे की एक्टिंग देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कर्स ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए रविवार को मुंबई यह इंवेट रखा जिसको नाम दिया एक दिन की महफिल

आमिर खान के लिए फिल्म है बहुत खास

आमिर का हाल ही में इंवेंट का एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें वह काफी भावुक हो गए और रोने लगे, खास बात ये कि आमिर खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, उन्होंने बताया था कि ये फिल्म उनके लिए बहुत खास है, इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood News: गणेश आचार्य-आकांक्षा पुरी का 'माही वे' रिलीज होते ही वायरल

इस फिल्म से डेब्यू कर रहीं साई पल्ल्वी

साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान के बेटे जूनैद खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जूनैद और साई पल्ल्वी की अपकमिंग फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की स्कीनिंग के बाद आमिर खान ने स्टेज पर जाकर सभी स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए साई पल्लवी की एक्टिंग की तीरफ की, वहीं एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने साई पल्लवी को भारत की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस बताया, जिससें साफ होता है कि आमिर को साइ पल्लवी की एक्टिंग पंसंद आई। इवेंट में आमिर को पिंक टीशर्ट और ब्लैक पैंट में देखा गया।

आमिर खान ने कि एक्ट्रेस की जमकर तारीफ

साई पल्ल्वी की तरीफ में आमिर खान ने कहा, 'हमारे देश में आज की तारीख में बेस्ट एक्ट्रेस सई पल्लवी हैं, फिर आमिर ने बेटे को लेकर कहा- जुनैद ने भी अच्छा काम किया है। बता दें एक दिन फिल्म के बाद एक्ट्रेस फिल्म रामायण में नजर आएंगी, जिसमें वह में वो सीता के रोल में हैं, जुनैद की बात करें तो उन्होंने फिल्म महाराज से ओटीटी डेब्यू किया था, इसके बाद जुनैद को फिल्म लवयापा में देखा गया, और अब वो एक दिन फिल्म में रोमांटिक रोल में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड करीब… लेकिन एकता कपूर ने दिया सरप्राइज ट्विस्ट

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts