Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड करीब…लेकिन एकता कपूर ने दिया सरप्राइज ट्विस्ट

टीवी शो 'नागिन 7' जल्द खत्म होने जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। एकता कपूर ने शो के फिनाले और अगले सीजन को लेकर अहम जानकारी दी है। क्या यह सच में अंत है या आगे कुछ नया देखने को मिलेगा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
लेकिन एकता कपूर ने दिया सरप्राइज ट्विस्ट

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सुपरनेचुरल शोज में से एक नागिन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो की निर्माता एकता कपूर ने 'नागिन 7' के भविष्य को लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने बताया है कि यह मौजूदा सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शो हमेशा के लिए बंद हो रहा है। एकता कपूर के मुताबिक, यह फैसला चैनल की रिक्वेस्ट और शेड्यूलिंग कारणों की वजह से लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल 'नागिन' का नया सीजन वापस आएगा।

चैनल की रिक्वेस्ट पर खत्म हो रहा सीजन

एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि 'नागिन 7' को समय से पहले खत्म करने का फैसला चैनल की मांग पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह सीजन छोटा ही प्लान किया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर करीब 48 एपिसोड तक ले जाया गया। अब इसे अप्रैल में समाप्त किया जा रहा है। एकता ने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि शेड्यूलिंग की वजह से लिया गया है।

7 जून को होगा फिनाले एपिसोड

शो का आखिरी एपिसोड 7 जून को टेलीकास्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन एकता कपूर का जन्मदिन भी होता है। इस सीजन में कहानी को हाई वोल्टेज बनाने के लिए कई नए ट्विस्ट और किरदार भी जोड़े गए हैं, ताकि दर्शकों की रुचि बनी रहे।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने पर डिंपल यादव का तीखा वार, बोलीं-'यह भरोसे से गद्दारी, राष्ट्रद्रोह जैसा कदम'

क्यों लिया गया छोटा सीजन का फैसला?

एकता कपूर ने यह भी बताया कि अब वह लंबे सीजन की बजाय छोटे और सीमित एपिसोड वाले सीजन पर फोकस करना चाहती हैं। उनका कहना है कि लंबे शोज के चलते उन्हें बाकी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने में दिक्कत होती है। इसलिए अब 'नागिन' जैसे बड़े शो को छोटे सीजन में लाया जाएगा ताकि हर साल नया कंटेंट दिया जा सके।

प्रियंका चाहर चौधरी निभा रही हैं अहम भूमिका

इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य किरदार निभा रही हैं। कहानी इस बार लव ट्रायंगल और सुपरनैचुरल ड्रामे के इर्द-गिर्द घूम रही है। दर्शकों के बीच शो को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

Breaking News

अगले साल वापसी तय

हालांकि शो खत्म हो रहा है, लेकिन ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी बंद नहीं हो रही। एकता कपूर ने कहा कि अगले साल नया सीजन फिर से शुरू किया जाएगा। यानी दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दर्शकों के लिए हाई-वोल्टेज फिनाले की तैयारी

दर्शकों को बांधे रखने और ड्रामा को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिनाले से पहले कई नए किरदारों को भी पेश किया है। इसके फिनाले की घोषणा के साथ फैंस अगले साल नए सीजन के साथ वापसी से पहले एक हाई-वोल्टेज क्लाईमैक्स की उम्मीद कर रहे हैं। 'नागिन 7' कलर्स टीवी जियोहॉटस्टार पर मौजूद है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts